आप भी समझिए यूरोपियन यूनियन का यह झोल

नई दिल्ली
यूरोपी संसद, या यूरोपीय आयोग को लेकर अक्सर कन्फ्यूजन पैदा होता और इनके फैसले व कदमों को सीधे का फैसला माना जाता है। ये सभी यूरोपीय संघ के इकाइयां हैं लेकिन सबकी अलग-अलग जिम्मेदारियां हैं। यूरोपीय संघ की निर्णय लेने वाली 7 इकाइयां- यूरोपीय संसद, यूरोपीय परिषद, काउंसल ऑफ द यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन कमिशन, कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ यूरोपियन यूनियन, यूरोपियन सेंट्रल बैंक और कोर्ट ऑफ ऑडिटर्स।
आगे जानते हैं क्या हैं इनकी जिम्मेदारियां

यूरोपीय संसद
यह यूरोपीय संघ की विधायी इकाई है। यह काउंसिल ऑफ द यूरोपियन यूनियन के साथ मिलकर यूरोप के कानून को अंगीकृत करती है। इसके 751 सदस्य हैं। इसमें भारतीय संसद के बाद लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए सबसे अधिक प्रतिनिधि होते हैं।

यूरोपीय परिषद (यूरोपियन काउंसल)
यूरोपियन काउंसल को लोग कई बार काउंसिल ऑफ यूरोप भी मान लेते हैं लेकिन दोनों दो अलग इकाइयां हैं। इसकी स्थापना 1961 में हुई थी और इसके सदस्य यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के प्रमुख, यूरोपिनय कमिशन के प्रेजिडेंट होते हैं। यह यूरोपीय संघ की राजनीतिक दिशा और प्राथमिकता को देखती है।

काउंसिल ऑफ द यूरोपियन यूनियन
यह यूरोपीय संघ की निर्णय लेने वाली सात इकाइयों में से तीसरे स्थान पर है। यह यूरोपीय संघ की दो विधायी इकाइयों में से एक है जो कि यूरोपीय आयोग के प्रस्तावों को मंजूरी देती है या उसमें संशोधन करती है। यह यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की एग्जिक्यूटिव सरकार का प्रतिनिधित्व करती है।

यूरोपियन कमिशन
यह यूरोपीय संघ की कार्यकारी इकाई है। इसका काम प्रस्ताव पेश करना, फैसले को लागू करना, ईयू की संधियों को बरकरार रखाना और ईयू के दैनिक कार्य को मैनेज करना है।

कोर्ट ऑफ ऑडिटर्स
यह यूरोपीय संघ का पांचवा संस्थान है। यह यूरोपीय संघ के वित्तीय मामलों को देखता है। यह यूरोपी संघ के बजट की जांच करता है कि वह सही से लागू हो रहा है या नहीं।

कोर्ट ऑफ जस्टिस ऑफ द यूरोपियन यूनियन
यह यूरोपीय संघ की न्यायिक इकाई है। इसमें दो कोर्ट है कोर्ट ऑफ जस्टिस और जरनल कोर्ट। यह ईयू के सदस्य देशों और संस्थानों के कानूनी मामलों का निपटारा करता है।

यूरोपियन सेंट्रल बैंक
यह यूरोपीय संघ का सातवां संस्थान है जो यूरो का सेंट्रल बैंक और यूरोजोन में मौद्रिक नीति को नियंत्रित करता है। इसमें यूरोपीय संघ के सदस्य देश शामिल हैं। यह विश्व के सबसे महत्वपूर्ण सेंट्रल बैंक में से एक है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *