हॉकी: महिला टीम ने न्यू जीलैंड को हराया, रामपाल छाईं

ऑकलैंडकप्तान के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को न्यू जीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलिंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किए। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी।

इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वॉर्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वॉर्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *