
आईओसीए बयान के अनुसार, ‘इस टूर्नमेंट का आयोजन पहले तीन से 14 फरवरी तक चीन के वुहान में होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण बीटीएफ और चीन ओलिंपिक समिति के संयुक्त फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया।’ इसके अनुसार, ‘सभी वैकल्पिक स्थलों की समीक्षा के बाद बीटीएफ ने आज जॉर्डन ओलिंपिक समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और क्वॉलिफायर की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए टूर्नमेंट की तारीख और स्थान की पुष्टि की। ’
एमेच्योर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलिंपिक क्वॉलिफायर के आयोजन का अधिकार छीन लिया गया था और अब इसका काम विशेष कार्यबल देख रहा है। वुहान को तीन से नौ फरवरी तक एशिया महिला फुटबॉल क्वॉलिफायर की मेजबानी भी करनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन नानजिंग के पूर्वी शहर में इन्हीं तारीख में किया जाएगा।
Source: Sports

