ऑस्ट्रेलियन ओपन: चोटिल सानिया टूर्नमेंट से बाहर

मेलबर्नमातृत्व अवकाश के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी पहले ग्रैंड स्लैम के शुरुआती दौर से ही बाहर हो गई जब चोट के कारण महिला युगल पहले दौर का मैच उन्हें बीच में छोड़ना पड़ा। सानिया और यूक्रेन की नादिया किचेनोक ने पिछले सप्ताह ही होबार्ट इंटरनैशनल युगल खिताब जीता था। दोनों चीन की शिंयुआन हान और लिन झू से 2-6, 0-1 से पीछे चल रहे थे जब सानिया ने कोर्ट छोड़ा।

अभ्यास के दौरान सानिया के दाहिने पैर में चोट लगी है। वह दो साल बाद टेनिस कोर्ट पर लौटी है। सानिया और किचेनोक 2-4 से पीछे चल रहे थे जब चीनी टीम ने सानिया की सर्विस तोड़ी और सेट जीत लिया। सानिया को पहले सेट के बाद मेडिकल टाइमआउटलेना पड़ा। दूसरे सेट के पहले ही गेम में उनकी सर्विस टूटी और वह आगे खेल नहीं सकी।

उन्हें मिश्रित युगल से भी नाम वापिस लेना पड़ा जिसमें उन्हें रोहन बोपन्ना के साथ खेलना था। मिश्रित युगल में भारत की चुनौती लिएंडर पेस पेश करेंगे जो 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको के साथ खेलेंगे। उन्हें पहले दौर में स्थानीय वाइल्ड कार्डधारी स्टोर्म सैंडर्स और मार्क पोलमैंस से खेलना है।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *