'सोनिया से सीख लेकर माफी दें निर्भया की मां'

नई दिल्ली
के दोषियों की फांसी को लेकर वरिष्ठ ने निर्भया की मां को हैरान करने वाली ‘सलाह’ दी है। उन्होंने निर्भया की मां से अपील की है कि उन्हें से सीख लेते हुए दोषियों को माफ कर देना चाहिए।

इंदिरा जयसिंह ने कहा, ‘मैं आशा देवी का दर्द समझती हूं, फिर भी उनसे कहती हूं कि जिस तरह से सोनिया गांधी ने की हत्या की दोषी नलिनी को माफ कर दिया था और कहा था कि वह मृत्युदंड के खिलाफ हैं, उसी तरह निर्भया की मां को भी करना चाहिए। हम आपके (निर्भया की मां) के साथ हैं, लेकिन मृत्युदंड के खिलाफ हैं।’

पढ़ें: इंदिरा पर निर्भया की मां का पलटवारदूसरी ओर इंदिरा जयसिंह के बयान पर पलटवार करते हुए निर्भया की मां आशादेवी ने कहा, ‘इंदिरा जयसिंह ने इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत भी कैसे की। मैं सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिली, लेकिन एक बार उन्होंने मेरा हालचाल नहीं लिया और आज वह दोषियों के लिए बोल रही हैं। इस तरह के लोग बलात्कारियों का समर्थन करते हैं, इसलिए बलात्कार की घटनाएं बंद नहीं होती हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों के खिलाफ नया डेथ वॉरंट जारी किया है। इन गुनहगारों को अब 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा। इन चारों को पहले 22 जनवरी को फांसी दी जानी थी, लेकिन एक दोषी ने दया याचिका दायर की थी और उसके खारिज होने के बाद प्रक्रिया के तहत नया डेथ वॉरंट जारी करना पड़ा है। ऐसे में फांसी की तारीख भी बढ़ानी पड़ी।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *