BCCI कॉन्ट्रैक्ट: धोनी को पहले बताया कि वे बाहर

नई दिल्ली
की तरफ से आज कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की गई। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान को शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी20 टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें लिस्ट में फिर जगह मिल सकती है, हालांकि इसकी संभावना कम है।

6 महीने से एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले धोनी
दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि उन्होंने करीब छह महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। अधिकारी ने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के बारे में बताया था। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें लिस्ट में नहीं रखा जा सकता।’

पढ़ें,


अधिकारी ने धोनी को बताया, आप लिस्ट में नहीं
यह पूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जौहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने यह जरूर कहा, ‘किसने बात की, इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है। बात यह है कि उनके कद के खिलाड़ी को बताया जाना जरूरी है कि फिलहाल वह केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हैं और यह उचित तरीके से किया गया।’

पढ़ें,

‘प्रो राटा’ आधार पर मिल सकता है अनुबंध का फायदा
अधिकारी ने कहा कि धोनी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें ‘प्रो राटा’ आधार पर कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है। मौजूदा नियम के तहत उसी खिलाड़ी को कॉन्ट्रैक्ट दिया जा सकता है जिसने कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे खेले हों। वह इतने टी20 मैच खेलते हैं तो भी सूची में शामिल हो सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या इसके बाद अब धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं, उन्होंने कहा ,’इस बारे में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता सकते हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *