पाकिस्तान में भारी बर्फबारी से करीब 100 की मौत

इस्लामाबादपाकिस्तान में भारी बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के कारण हुए हिमस्खलन तथा भूस्खलन की घटनाओं में महिलाओं और बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कड़ाके की ठंड और खराब मौसम ने देश भर में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। सड़क यातायात और संचार सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं।

बर्फबारी से अब तक 100 लोगों की मौत
अधिकारियों के अनुसार कई इलाकों में शीतलहर से जनजीवन ठप हो गया और देशभर में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित नीलम घाटी में पिछले 24 घंटे में आए हिमस्खलन से पंद्रह गांव प्रभावित हुए। इस आपदा में 45 घर पूरी तरह तबाह हो गए, कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं।

पढ़ें : 42 घायलों को बचाव दलों ने अस्पताल में कराया भर्ती
बचाव दलों ने 42 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। आपदा के कारण सड़कें अवरुद्ध होने के चलते अधिकारियों को पीड़ितों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बलूचिस्तान सरकार के लियाकत शाहवानी ने बताया कि की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई।

बलूचिस्तान में भीषण बर्फीला तूफान
बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों में भीषण बर्फीले तूफान से सोमवार को खराब मौसम में महिलाओं और बच्चों समेत सैकड़ों यात्री फंस गए थे। राहत, आपदा और सिविल रक्षा मंत्री सैयद शाहिद मोहिद्दीन कादरी ने डॉन अखबार को बताया कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। खबर में बताया गया है कि मूसलाधार बारिश से सियालकोट, गुजरात और पंजाब के कुछ अन्य शहरों के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *