अनुराग कश्यप पर भड़कीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति, कहा- असफलता हजम नहीं होती इसलिए पीएम मोदी की बेइज्जती करते हैं'

पिछले काफी दिनों से नागरिकता संशोधन कानून () और जेएनयू जैसे मुद्दों पर डायरेक्टर और प्रड्यूसर काफी मुखर हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा जेएनयू और जामिया में हुई घटनाओं पर वह छात्रों का समर्थन और सरकार का विरोध भी कर रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सिंगर और ऐक्ट्रेस रहीं खुलकर अनुराग कश्यप के सामने आ गई हैं।

डायरेक्टर शेखर कपूर की पूर्व पत्नी और ऐक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति से सोशल मीडिया पर एक यूजर ने नेपोटिजम में चर्चा की और इसके जवाब में उन्होंने अनुराग कश्यप का उदाहरण देते हुए उन्हें लपेट लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद को साबित करना चाहिए, न कि दूसरों की बेइज्जती करनी चाहिए। सुचित्रा ने कहा कि दूसरों पर नाराजगी जाहिर करने के बजाय लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

अगले में सुचित्रा ने लिखा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण अनुराग कश्यप हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे पिछले ट्वीट का सबसे अच्छा उदाहरण अनुराग कश्यप हैं। भाई पहले अपना काम ढंग से करो। सैक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास बनाते हो। अपनी असफलता हजम नहीं होती इसलिए की बेइज्जती करने में लगे हो।’

एक अन्य ट्वीट में सुचित्रा ने लिखा, ‘हर एक को अपना विरोध जताने और विचार रखने का अधिकार है लेकिन अगर हम सभ्य समाज चाहते हैं तो इसमें शुचिता और आचरण बनाए रखना चाहिए। गंदी बातें और गाली-गलौज भले ही आजकल कुछ खास लोगों की फिल्मों के लिए फैशन बन गया हो लेकिन यह समाज के लिए एक आदर्श नहीं बनना चाहिए।’

वैसे बता दें कि सुचित्रा भले ही अनुराग कश्यप के बारे में इतना मुखर हो गई हों लेकिन बाद में उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप की चर्चा की थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *