
इसके बाद 27 और 29 जनवरी को न्यू जीलैंड टीम से मुकाबले होंगे। भारतीय टीम चार फरवरी को ब्रिटेन से भी खेलेगी। वहीं दौरे का आखिरी मैच पांच फरवरी को न्यू जीलैंड से खेलना है।
भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा, ‘मैं इस दौरे का इस्तेमाल टीम के भीतर अधिक प्रतिस्पर्धा पैदा करने के लिये करूंगा। हम 20 खिलाड़ियों को लेकर जा रहे हैं लेकिन कुछ मैचों में 16 खिलाड़ियो को ही उतारेंगे क्योंकि ओलिंपिक में 16 सदस्यीय टीम ही होती है।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों को दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’
टीम : रानी रामपाल (कप्तान), सविता , रजनी ई, दीप ग्रेस इक्का, गुरजीत कौर, रीना खोकहार, सलीमा टेटे, सुशीला चानू, निशा, नमिता टोप्पो, उदिता, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा, सोनिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, नवजोत कौर।
Source: Sports

