अर्जुन के तीरों में थी परमाणु शक्ति: बंगाल गवर्नर

कोलकातापश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने मंगलवार को दावा किया कि के दिनों में ‘पुष्पक विमान’ था और महाभारत के के तीरों में थी। कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा, ‘यह 20वीं सदी में नहीं, बल्कि रामायण के दिनों में ही हमारे पास था।’

उन्होंने कहा, ‘संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध घृतराष्ट्र को सुनाया, लेकिन टीवी देखकर नहीं। महाभारत में अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति थी।’ महाकाव्य महाभारत में ऐसा प्रसंग है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर दृष्टिबाधित नरेश धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल सुनाया था। इसके लिए संजय के पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी।

बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं राज्यपाल
जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2019 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। वह अकसर अपने बयानों के लिए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ तनातनी को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले महीने राज्यपाल धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘मैं दुखी हूं कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रैली बुलाई। यह असंवैधानिक है। ऐसे वक्त में मुख्यमंत्री को भड़काऊ काम करने की जगह राज्य की कानून-व्यवस्था को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए।’

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *