दिल्ली में किस सीट से कौन, AAP की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली
दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। सीएम अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज सीट से उम्मीदवार होंगे। आप ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

AAP के अन्य प्रमुख चेहरों में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल शाहदरा से चुनाव लड़े रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ग्रेटर को कैलाश से टिकट दिया गया है। वहीं, लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से खड़ी हुईं आतिशी को कालकाजी से उम्मीदवार बनाया गया है। वह लोकसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट गौतम गंभीर से हार गई थीं। लोकसभा में आप की तरफ से उम्मीदवार रहे राघव चड्ढा को राजेंद्र नगर से टिकट दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर उन्हें बीजेपी के रमेश बिधुड़ी ने हराया था।

केजरीवाल के सहयोगी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को शकुर बस्ती से और हाल ही में आप में शामिल हुए शोएब इकबाल को मटिया महल से टिकट दिया गया है।

इस चुनाव में फोकस पुरानी दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर भी है जहां से प्रह्लाद सिंह सावने को उम्मीदवार बनाया गया है। आपको बता दें कि यहां से अलका लांबा विधायक चुनी गई थीं, जिन्होंने कुछ महीने पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *