रायपुर / विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने जनता को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है डॉ. चरणदास महंत ने शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है।
Afroj khwaja:-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मकर संक्रांति और पोंगल की दी शुभकामनाएं

