मलाइका से शादी करने के लिए फैमिली से पड़ता है प्रेशर? अर्जुन ने दिया जवाब

बॉलिवुड ऐक्‍टर जो कि हाल ही में फिल्‍म ‘पानीपत’ में नजर आए थे, के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्‍सर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अपने रिलेशन पर मीडिया में भी खुलकर बात करते हैं।

बीते दिनों दोनों ने साथ में गोवा में नए साल का वेलकम किया था और इंस्टाग्राम पर लवी-डवी सेल्‍फी भी पोस्‍ट की थी। हाल ही में अर्जुन ने एक इंटरव्‍यू में मलाइका के साथ सेटल होने के सवाल पर बात की।

जब ऐक्‍टर से पूछा गया कि क्‍या मलाइका से शादी करने और सेटल होने के लिए उनपर फैमिली प्रेशर पड़ता है, इस पर अर्जुन ने कहा कि वह सभी की सुनते हैं लेकिन करते वही हैं जो उन्‍हें सही लगता है। ऐक्‍टर ने आगे कहा कि एक पॉइंट पर आकर उनकी फैमिली भी रुक जाती है।

अर्जुन कहते हैं कि वह परिवार के लोगों को निराश नहीं करते हैं और जब भी वह कोई निर्णय लेते हैं तो परिवार के लोग उसे समझते हैं। अर्जुन ने कहा कि जब भी वह कोई फैसला लेते हैं, उसे परिवार के संज्ञान में रखते हैं।

फैंस दोनों ऐक्‍टर्स की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अर्जुन का कहना है कि जब भी वह ऐसा कुछ प्‍लान करेंगे, उसे छिपाएंगे नहीं। फिलहाल, उन्‍होंने शादी की खबरों से इनकार कर दिया है लेकिन इस बात को भी स्‍वीकार किया है कि मीडिया ने हमेशा उनके रिलेशनशिप का सम्‍मान किया है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *