
‘लोहड़ी’ के एवरग्रीन प्ले लिस्ट की बात करें तो इसमें ‘छल्ला’, लठे दी चादर’, ‘लो आ गई लोहड़ी’ जैसे कई गाने आप बजा सकते हैं। फिल्म वीर ज़ारा का गाना ‘लो आ गई लोहड़ी’ ‘यमला पगला दीवाना’ का ‘चढ़ा दे रंग और हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘गुड न्यूज़’ का गाना ‘लाल घाघरा’ और ‘सन ऑफ सरदार’ का गाना ‘तू कमाल दी’, फिल्म माचिस का गाना ‘चप्पा चप्पा’ जैसे कई गानें आपके ‘लोहड़ी’ सेलिब्रेशन के दौरान इसे और रंगीन बना सकते हैं।
सिंगर हरदीप कौर का कहना है कि यहां तक कि पंजाबी म्यूज़कि इंडस्ट्री में भी ‘लोहड़ी’ के गाने की कमी है। उन्होंने कहा, यह सचमुच हैरान करने वाली बात है कि हमारे पास कोई खास नहीं। सिर्फ एक ही गाना मुझे याद है, जिसे मैं बचपन के दिनो में भी सुना करती थी और वह था सुंदर मुंडरिए, जो कि एक पंजाबी फोक सॉन्ग है। मेरे पैरंट्स यह गाना गाया करते थे और कहते थे कि लोहड़ी का एक ही गाना है।’
इस खास मौके पर अक्सर लोग पंजाबी पार्टीज़ सॉन्ग का भी खूब मजा लेते हैं।
Source: Bollywood

