रितिक रोशन की 'कृष 4' को डायरेक्ट करेंगे संजय गुप्ता?

‘आतिश’, ‘कांटे’, ‘जिंदा’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले डायरेक्टर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘मुंबई सागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम लीड रोल में होंगे। हाल में संजय ने इस फिल्म से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

पिछले काफी समय से की फिल्म ” का इंतजार किया जा रहा है। अभी इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट की राइटिंग टीम में संजय गुप्ता भी शामिल हैं। हाल में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में संजय से इस फिल्म डायरेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं केवल इतना ही कह सकता हूं कि मैं राइटिंग टीम का हिस्सा हूं। इसके अलावा फिल्म के बारे में जो भी फैसला लेंगे, वह राकेश रोशन लेगें क्योंकि कृष उन्हीं की फ्रैंचाइज है।’

बता दें कि संजय गुप्ता ने रितिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ का भी डायरेक्शन किया था। इस फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम, रोनित रॉय और रोहित रॉय लीड रोल में थे। अब देखना होगा कि रितिक की ‘कृष 4’ का कौन डायरेक्शन करेगा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *