माइकल जैक्सन की तरह डांस करता है यह टिक टॉक स्टार, बिग बी हुए फैन तो रेमो ने किया फिल्म का वादा

बॉलिवुड के बेस्ट डांसर्स की बात करें तो प्रभु देवा, रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, रेमो डिसूज़ा जैसे कुछ नाम हमारी जुबान पर सबसे पहले आता है। हालांकि, इन दिनों एक टिक-टॉक स्टार अपने डांस परफॉर्म की वजह से इंटरनेट पर छाया है। इस टिक टॉक स्टार युवराज सिंह का डांस आपको एक ही झलक में डांस के बादशाह दिवंगत माइकल जैक्सन की याद दिलाता है। फिलहाल यह टिक टॉक स्टार सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

यूं तो इस डांसर के फैन टिक टॉक पर लाख की संख्या में है, लेकिन चर्चा में वह अब इसलिए हैं क्योंकि उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का दिल जीत लिया है। अमिताभ ने युवराज सिंह का यह विडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ‘wow’ लिखा है, जिसपर यूज़र्स खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

इस विडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए रितिक और प्रभुदेवा को टैग किया गया था और लिखा गया था, ‘अंत तक देखें, आखिर वाले विडियो ने मुझे इसे कम्पाइल करने पर मजबूर कर दिया। प्लीज़ इसे फेमस कर दीजिए।’

इसके बाद फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने रेमो डिसूज़ा को टैग करते हुए इस विडियो को फिर रीट्वीट किया और उनसे पूछा, ‘देखा क्या?’

रेमो भी इस विडियो को देखकर खुद को इम्प्रेस होने से रोक न पाए। उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘भैया अगली फिल्म’।

साफ है कि रेमो अपनी अगली फिल्म में मौका देने के लिए तैयार हो चुके हैं। रेमो की इस हामी पर यूजर्स जमकर उनकी वाहवाही कर रहे हैं।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *