विश्वयुद्ध का मिला बम, घर छोड़ जा रहे हजारों

बर्लिन
जर्मनी के पश्चिमी शहर डॉर्टमुंड से हजारों को लोगों को अपना घर छोड़कर निकलना पड़ रहा है। दरअसल, यहां के समय का चार बम बरामद हुआ है जिसे निष्क्रिय करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रशासन ने अहतियातन शनिवार को दो स्थानीय अस्पतालों को खाली कराया। इसके साथ ही स्कूलों को खोला गया है ताकि जो लोग अपना घर-बार छोड़कर आए हैं उन्हें ठहराया जा सके।

14,000 लोगों को इलाका खाली कर सुरक्षित स्थानों में चले जाने को कहा गया है। माना जाता है कि इस शहर में बम को दफनाया गया था। शहर के रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया था और अब रविवार दोपहर संचालन शुरू हुआ। सभी ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है।

प्रशासन का मानना है कि स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर तक बम को निष्क्रिय करने का काम शुरू होगा। द्वितीय विश्वयुद्ध के 75 साल बाद जर्मनी में लगातार बम बरामद हो रहे हैं जो इस्तेमाल नहीं किए गए थे। इन्हें निष्क्रिय करने के लिए कभी-कभी बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को हटाना पड़ता है ताकि उन्हें कोई नुकसान न हो।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *