सेरेना ने ऑस्ट्रेलिया आग पीड़ितों को दान दी इनामी राशि

ऑकलैंडअमेरिका की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी ने रविवार को डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक फाइनल में हमवतन खिलाड़ी जेसिका पेगुला को हराकर खिताब अपने नाम किया। सेरेना ने टूर्नमेंट में मिली खिताबी जीत की इनामी राशि ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के पीड़ितों को दान दी।

सेरेना ने इस तरह तीन साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया और इस महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए उम्मीदें बढ़ा दीं जिसमें वह मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी करने का प्रयास करेंगी। सेरेना ने पेगुला को लगातार सेट में 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर 2017 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में हासिल किए गए खिताब के बाद पहली डब्ल्यूटीए ट्रोफी जीती और मां बनने के बाद यह उनका पहला खिताब है।

पढ़ें,

इससे उन्हें 43,000 (करीब 30 लाख रुपये) अमेरिकी डॉलर का चेक मिला जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत कोष में दान में दे दिया। सेरेना ने कैरोलिना वोज्नियाकी के साथ युगल के फाइनल में भी प्रवेश किया था लेकिन उन्हें अमेरिका की आसिया मुहम्मद और टेलर टाउनसेंड के खिलाफ 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *