जापान के मोमोता बने मलयेशिया मास्टर्स चैंपियन

कुआलालम्पुरमौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी जापान के ने रविवार को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को हराकर टूर्नमेंट का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। टॉप सीड मोमोता ने 54 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में पांचवीं सीड एक्सेलसन को 24-22, 21-11 से हराया।

इन दोनों के बीच यह अब तक का 15वां मुकाबला था। मोमोता ने 14 बार एक्सेलसन को हराया है। पहले राउंड में भारत के पारुपल्ली कश्यप और दूसरे राउंड में एचएस प्रणॉय को हराने वाले मोमोता ने पिछले महीने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स का खिताब जीता था, जोकि पिछले साल उनका 11वां खिताब था।

पढ़ें,

दो बार के वर्ल्ड चैंपियन मोमोता ने पिछले अगस्त में बासेल में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में खिताब भी जीता था।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *