श्रीलंका के PM राजपक्षे अगले महीने आएंगे भारत

कोलंबो महिंदा राजपक्षे अगले महीने भारत का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान वह अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे। कोलंबो गजट की रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर 2019 में पदभार संभालने के बाद यह भारत का पहला दौरा होगा और नई श्रीलंकाई सरकार के एक सदस्य से नई दिल्ली में तीसरी उच्चस्तरीय मुलाकात होगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने दौरे की पुष्टि की है, लेकिन कहा है कि तारीखों पर अंतिम फैसला अभी किया जाना है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे पदभार ग्रहण करने के बाद पहली विदेश यात्रा पर भारत आए और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ वार्ता की। बीते सप्ताह विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्धने ने विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ वार्ता की।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *