इंडियन क्रिकेट प्लेयर झूलन गोस्वामी की बायॉपिक करेंगी अनुष्का शर्मा?

पिछले एक साल से ऐक्ट्रेस बड़े पर्दे से गायब हैं। दिसंबर 2018 में उनकी फिल्म ‘जीरो’ रिलीज हुई थी। उसके बाद से न तो उन्होंने किसी फिल्म में काम किया है और न ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा की है। अब सुनने में आ रहा है कि अनुष्का अब स्पोर्ट्स करने की तैयारी कर रही हैं।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह बायॉपिक भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पर आधारित है और अनुष्का इसमें लीड रोल में होंगी। हालांकि जबकि पिछले काफी समय से अनुष्का ने किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है तो यह भी कहा जा रहा है कि शायद विराट-अनुष्का अपना परिवार बढ़ाने पर भी विचार कर रहे हैं।

वैसे हमारी सहयोगी मैगजीन फिल्मफेयर से बात करते हुए अनुष्का ने इस बारे में कहा, ‘अगर आप शादीशुदा है तो लोग पूछते हैं कि आप प्रेग्नेंट हैं क्या? लोग उसी खबर को पढ़ना चाहते हैं जो कि वास्तव में है ही नहीं। लोगों को यह विश्वास करना कठिन होता है कि किसी आदमी को खुद को तरोताजा रखने के लिए वक्त भी चाहिए होता है। ताजा सोच रखने के लिए खुद को ताजा रखना जरूरी होता है और तभी आप सही फैसला ले सकेंगे।’

अनुष्का ने आगे कहा, ‘मैं इस समय कई स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं। मैं एक बेहतरीन फिल्म साइन करना चाहती हूं और दोबारा फिल्म की सेट पर जाना चाहती हूं जो कि मुझे बहुत पसंद है।’ वैसे बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *