
साल 2020 में सबसे पहले रिलीज होने वाली 2 बड़ी फिल्मों में अजय देवगन की ” और दीपिका पादुकोण की ” का नाम प्रमुख है। रिलीज से पहले ही दोनों फिल्में पिछले काफी समय से चर्चा में हैं और दोनों का विषय भी काफी अलग-अलग हैं। ‘छपाक’ ऐसिड अटैक जैसे सीरियस टॉपिक पर बनी है जबकि ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ एक हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है।
जहां तक पहले दिन बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन की बात है तो अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन जहां छपाक ने केवल 4.25 करोड़ का बिजनस किया है वहीं ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने 14.50 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बिजनस किया है। वैसे ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ का 50 पर्सेंट से ज्यादा बिजनस मुंबई/ महाराष्ट्र के सर्किल में हुआ है। क्षेत्रीय टच होने के कारण बाकी हिस्सों में इसका बिजनस थोड़ा ठंडा रहा है।
मूवी रिव्यू:
बता दें कि मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ‘छपाक’ में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मेसी मुख्य भूमिका में हैं जबकि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन के साथ काजोल और सैफ अली खान लीड रोल में हैं।
Source: Bollywood

