
जोन्स ने एक टीवी शो में कहा, ‘रोहित और वॉर्नर मैदान के दोनों ओर अच्छा खेलते हैं। अगर आप मैदान के एक तरफ रन बनाना मुश्किल कर देते हो तो वे मैदान के दूसरी तरफ रन बनाने का तरीका ढूंढ लेते हैं।’
पढ़ें,
इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘ये खिलाड़ी शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी फिट हैं और वे रन बनाने के लिए भूखे हैं। मैं देखना चाहता हूं कि इनमें से जंग कौन जीतेगा।’ सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी को मुंबई में होगी। दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच राजकोट में 17 जनवरी जबकि तीसरा बेंगलुरु में 19 जनवरी को खेला जाएगा।
जोन्स ने आधुनिक क्रिकेट में 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज के होने के फायदे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जब इस रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं और आप गलती करते हैं तो आपके पास समय नहीं होता- आप बोल्ड हो जाते हो या एलबीडब्ल्यू और यही कारण है कि टीमें 140 किमी प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों को रखना पसंद करती हैं।’
Source: Sports

