देवेन्द्र नगर रेसीडेंट्स एसोसियेशन के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि, अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल जी की नेतृत्व में, एसोशिएशन की पुरी टीम ने, नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 11-01-2020 ,शनिवार को नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर-1 शाम को हर्षोल्लास से मनाया गया।
देवेन्द्र नगर रेसीडेट्स एसोशिएशन की सदस्य संख्या बढ़कर 850 हो गई है, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पंड्या ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति के साथ, देवेन्द्र नगर वासियों ने भी व ख़ासकर बच्चों ने मधुर गाने गाकर, शमा बांध दिया, अंतिम प्रस्तुति में फ़िरोज़ जी ने क़व्वाली गाकर व केसरी का हिन्दुस्तानी गीत गाकर सबकों मंत्रमुग्ध करते हुये लोगों को ओतप्रोत करते हुये दिल जीत लिया!
उपाध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा ने बताया कि, इस रंगारंग व हर्षोल्लास के नववर्ष में हज़ारों की संख्या में क्षेत्रवासीयों के साथ-साथ, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, श्री कुलदीप जुनेजा जी व अन्य जनप्रतिनीधी भी कार्यक्रम में शामिल होकर, देवेन्द्र नगर रेसीडेन्ट्स एसोशिएशन की शोभा बढ़ाई!
Afroj khwaja:-देवेन्द्र नगर रेसीडेंट्स एसोसियेशन द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया

