'तूफान' के बाद शादी कर लेंगे फरहान अख्‍तर और शिबानी दांडेकर?

‘तूफान’ के बाद शादी कर लेंगे और शिबानी दांडेकर?करीब दो साल तक डेटिंग के बाद अब ऐक्‍टर फरहान अख्‍तर और उनकी गर्लफ्रेंड अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

बताया जा रहा है कि वे जल्‍द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हमारे सहयोगी मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अपनी आने वाली फिल्‍म ‘तूफान’ की रिलीज के बाद इस साल शिबानी से शादी कर सकते हैं।

एक सूत्र ने बताया, ‘साल खत्‍म होने तक दोनों का शादी करने का प्‍लान है। उसी दौरान फरहान की तूफान भी रिलीज होनी है। यह भी हो सकता है कि फिल्‍म रिलीज से पहले ही वे शादी के बंधन में बंध जाएं। फाइनल डेट अभी तय होनी है लेकिन फरहान और शिबानी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।’

बता दें, 9 जनवरी को फरहान के बर्थडे के मौके पर शिबानी ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर बेहद स्पेशल तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों एक-दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे थे।

इस तस्वीर के साथ शिबानी ने कैप्शन दिया, ‘क्योंकि उनके पास दुनिया का सबसे कूल टैटू है और क्योंकि आज उनका बर्थडे है! हैपी बर्थडे मेरे प्यारे तुनकमिजाज दोस्त… ढेर सारा प्यार।’

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *