'बॉब बिस्‍वास' में अभिषेक बच्‍चन के ऑपोजिट नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह?

बीते दिनों खबर आई थी कि ने शाहरुख खान के साथ एक फिल्‍म के लिए हाथ मिलाया है। यह फिल्‍म सुजॉय घोष की ‘कहानी’ के रहस्‍यमयी कैरक्‍टर पर बेस्‍ड है।

फिल्‍म को लेकर अभी से फैंस के बीच एक्‍साइटमेंट बढ़ चुकी है और अब एक लेटेस्‍ट रिपोर्ट की मानें तो इसमें अभिषेक के ऑपोजिट को ऐक्‍ट्रेस के तौर पर कास्‍ट किया जा रहा है।

एक सूत्र ने बताया, ‘इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि चित्रांगदा बेहद टैलंटेड ऐक्‍ट्रेस हैं और हमें लगता है कि वह फिल्‍म के साथ जुड़ेंगी तो यह काफी अच्‍छा होगा। फिलहाल, इस बारे में कोई ऑफिशल कन्‍फर्मेशन नहीं है लेकिन उम्‍मीद है कि जल्‍द ही मेकर्स इसकी घोषणा करेंगे।’

बता दें, हाल ही में अनाउंसमेंट हुआ था कि ‘बॉब बिस्‍वास’ में अभिषेक एक क्रूर हत्यारे के रोल में नजर आएंगे जबकि शाहरुख फिल्‍म को प्रड्यूस करेंगे।

इस साइको थ्रिलर का डायरेक्शन सुजॉय की बड़ी बेटी दिया घोष कर रही हैं। फिल्‍म में कोलकाता को प्रमुखता से दिखाया जाएगी और इसकी शूटिंग 20 जनवरी 2020 से शुरू होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *