पुजारा की 50वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी, खास लिस्ट में शामिल

नई दिल्लीभारतीय टेस्ट स्पेशलिस्ट ने शनिवार को राजकोट में अपने करियर की 50वीं फर्स्ट क्लास सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ वह खास लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें पूर्व कप्तान सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज शामिल हैं।

पुजारा 9 भारतीय बल्लेबाजों की एलीट सूची में शामिल हो गए हैं जिनके नाम पर 50 या इससे अधिक प्रथम श्रेणी शतक दर्ज हैं। सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा ने रणजी ट्रोफी में कर्नाटक के खिलाफ मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। माधवराव सिंधिया क्रिकेट ग्राउंड में इस मुकाबले में पुजारा पहले दिन 162 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पढ़ें,

उन्होंने शेल्डन जैकसन के साथ अटूट साझेदारी की जिससे सौराष्ट्र ने ग्रुप बी के इस मैच के पहले दिन दो विकेट पर 296 रन बनाकर विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ाए।

पढ़ें,

गावसकर और तेंडुलकर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 81-81 शतक दर्ज हैं , जबकि द्रविड़ ने 68 सेंचुरी जड़ी हैं। पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे ऐक्टिव प्लेयर हैं। उनके अलावा एलेस्टर कुक (65), वसीम जाफर (57) और हाशिम अमला (52) हैं।

विराट कोहली के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 34 जबकि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के नाम 32 शतक हैं।
(एजेंसी से इनपुट के साथ)

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *