हार्दिक फिटनेस टेस्ट में फेल, भारत ए के NZ दौरे से बाहर

नई दिल्ली
ऑलराउंडर मुंबई में अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे जिसके बाद उन्हें न्यू जीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम से बाहर कर दिया गया है। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर को भारत ए टीम में जगह दी गई है और वह न्यू जीलैंड की उड़ान में सवार हो चुके हैं।

भारत ए को तीन लिस्ट ए मैचों और दो दिवसीय मैचों से पहले 50 ओवर के दो अभ्यास मैच खेलने हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘हार्दिक दो अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल रहे। उनके स्कोर स्वीकृत स्तर से काफी कम रहे जो साबित करता है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए फिट होने की स्थिति में नहीं हैं। इस स्थिति में वह भारत ए टीम के साथ नहीं जा सकते।’

पढ़ें,

भारत ए टीम के फिटनेस परीक्षण में ‘यो-यो’ टेस्ट शामिल नहीं है। चयनकर्ताओं ने बिना कोई रणजी ट्रोफी मैच खेले हार्दिक को भारत ए टीम में जगह दी गई थी।

भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौर में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा। न्यू जीलैंड में भारतीय टीम सफेद गेंद से आठ मैच खेलेगी। भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा। इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, इसे देखते हुए सिलेक्टरों का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अहम खिलाड़ियों के चयन पर लगा होगा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *