
एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद सेट पर अपने शॉट्स की प्रैक्टिस कर रहे थे कि अचानक बॉल उनके चेहरे पर आकर लग गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि बॉल उनके निचले लिप्स पर आकर लगा और काफी खून निकला। हालांकि, उन्हें फौरन ट्रीटमेंट के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया और उनके लिप्स पर स्टिच लगे हैं। चोट की वजह से उनके होंठ सूझ गए हैं और अब वह तब तक शूटिंग नहीं कर पाएंगे जब तक यह ठीक नहीं हो जाता।
मीडिया की अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनके लिप्स पर 13 स्टिच लगे हैं। कहा जा रहा है कि इस घटना की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी मीरा चंडीगढ़ पहुंच गईं।
फिल्म की बात करें तो इसमें शाहिद के पिता के रोल में पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। वहीं, ‘सुपर 30’ के बाद फिल्म जर्सी में ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर दिखेंगी। फिल्म 28 अगस्त 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
Source: Bollywood

