एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट से हटे नोवाक जोकोविच

एडिलेड
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ने आगामी एडिलेड अंतरराष्ट्रीय से हटने का फैसला किया, जो टूर्नामेंट के आयोजकों के लिये करारा झटका है। जोकोविच सिडनी में एटीपी कप टीम प्रतियोगिता में सर्बिया की अगुआई कर रहे हैं, जिसमें टीम शनिवार को सेमीफाइनल में रूस से भिड़ेगी।

जिन अधिकारियों ने एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नमेंट से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि की है, उन्होंने उनके हटने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

टूर्नमेंट निदेशक एलिस्टेयर मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘हम जानते हैं कि नोवाक इस साल एडीलेड में नहीं खेल पाने के लिये कितने निराश हें और हम अगले साल टूर्नमेंट में उनका स्वागत करने की उम्मीद करते हैं।’

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *