हमारी मिसाइल से नहीं गिरा विमान: ईरान

तेहरान
ईरान ने ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के दावे के बीच शुक्रवार को कहा कि उसकी मिसाइल से यूक्रेन का विमान नहीं गिरा है। उल्लेखनीय है कि कमांडर के एयर स्ट्राइक में मारे जाने के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए ईरान ने इराक में मौजूद अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाने के लिए मिसाइलें दागी थीं। उसी दौरान यूक्रेन का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जाता है कि यह विमान ईरान के मिसाइल से गिरा है।

उधर,ईरान के नागरिक उड्डयन प्रमुख अली आबेदजाहेद ने शुक्रवार को कहा कि वह पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस सप्ताह तेहरान के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हुआ यूक्रेन का विमान मिसाइल की चपेट में नहीं आया था। आबेदजाहेद ने संवाददाताओं से कहा, ‘एक बात तो तय है कि यह विमान मिसाइल से नहीं गिरा है।’

नागरिक उड्डयन प्रमुख का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटेन और कनाडा का कहना है कि खुफिया सूचनाएं बताती हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है। नागरिक उड्डयन प्रमुख ने कहा,’ब्लैक बॉक्स की सूचनाएं…बयान देने के मकसद से उड्डयन संगठन के लिए अहम होती हैं।’ उन्होंने कहा कि उनकी जांच की जा रही है।

आबेदजाहेद ने ईरान के ऊपर लग रहे आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘डेटा की पूरी जांच हुए बगैर किसी प्रकार की टिप्पणी…विशेज्ञष की राय नहीं है।’ दरअसल ब्रिटेन और कनाडा ने आरोप लगाए हैं कि यूक्रेन का विमान ईरान की मिसाइल से गिरा है। ये बयान तब आए हैं जब कुछ विडियो फुटेज सामने आए और कहा जा रहा है कि ये फुटेज तब के हैं जब मिसाइल विमान से टकराया था।

न्यू यॉर्क टाइम्स ने अपनी एक खबर में कहा कि उसने एक विडियो का सत्यापन किया है जिसमें कोई वस्तु आकाश की तरफ उठती दिखाई दे रही है और इसके बाद इसका प्रकाश मद्धिम होता है और यह तेजी से आगे बढ़ती जाती है और कुछ सेकंड के बाद तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *