अंतिम XI में शामिल होते ही सैमसन ने बनाया रेकॉर्ड

पुणेविकेटकीपर बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की अंतिम एकादश में जगह बनाने के साथ ही दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों में बाहर रहने का नया भारतीय रेकॉर्ड बनाया।

सैमसन ने अपना एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेला था। इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला। इस बीच भारत ने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और अब जाकर सैमसन को अवसर मिला है। इस तरह से भारत की तरफ से दो मैचों के बीच सर्वाधिक मैचों से बाहर रहने वाले खिलाड़ी बन गए। सैमसन हालांकि इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और 6 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने आते ही अपनी पहली ही गेंद पर लक्षण सदाकन को छक्का लगाया। लेकिन धनजंय डी सिल्वा की गेंद पर वह LBW हो गए। उनका साढ़े चार साल चला इंतजार केवल दो गेंदों में समाप्त हो गया।

देखें स्कोरकार्ड-

इससे पहले यह रेकॉर्ड उमेश यादव के नाम पर था जो 2012 से 2018 के बीच 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं खेले थे। उनके बाद दिनेश कार्तिक (56) और मोहम्मद शमी (43) का नंबर आता है। इस मामले में विश्व रेकॉर्ड इंग्लैंड के जो डेनली के नाम पर है जो 2010 से 2018 के बीच 79 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर रहे थे। इंग्लैंड के ही लियाम प्लंकेट 74 मैचो के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *