जेएनयू हिंसा पर कंगना बोलीं, इसे राष्ट्रीय मुद्दा न बनाएं, अपराधियों को पुलिस चार थप्पड़ लगाए

जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर का बयान आया है जो कि हमेशा समाज से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना ने के मामले पर कहा, ‘घटना को राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। यूनिवर्सिटी स्‍टूडेंट्स पर हुई हिंसा की वर्तमान में जांच चल रही है। ऐसा समझा जाता है कि यूनिवर्सिटी में दो पक्ष हैं।’

अपनी आने वाली फिल्‍म ‘पंगा’ के प्रमोशन के दौरान कंगना ने चंडीगढ़ में अपने कॉलेज के दिनों में हुए गैंगवार को याद किया। उन्‍होंने कहा, ‘कॉलेज के समय में गैंगवार (दो गुटों के बीच लड़ाई) होना आम बात है। मैं हॉस्‍टल में रहती थी और लड़कों का हॉस्टल भी बगल में था। एक बार वहां लोगों का दिन-दहाड़े पीछा किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। एक लड़का एक बार हमारे हॉस्‍टल में कूद आया था और भीड़ उसे मारने वाली थी लेकिन हमारे हॉस्‍टल मैनेजर ने उसे बचा लिया।’

यह भी पढ़ें:
कंगना ने आगे कहा , ‘पुलिस को चाहिए कि वह अपराधियों को हिरासत में ले और हर एक को चार थप्पड़ लगाए। इस प्रकार के लोग हर जगह मिलते हैं, हर गली और कॉलेज में। इसे राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनाना चाहिए क्योंकि वे इस लायक ही नहीं हैं।’

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *