उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत ने वॉट्सऐप पर किया ब्‍लॉक?

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस फिल्‍मों से ज्‍यादा सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म्‍स पर ऐक्‍टिव रहती हैं। वह यहां फैंस के साथ अपने हॉट फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं।

इस बीच खबर आई है कि उर्वशी को इंडियन क्रिकेटर ने मेसेजिंग ऐप पर ब्लॉक कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब इस बारे में उर्वशी से कॉन्‍टैक्‍ट किया गया तो उनके स्‍पोक्‍सपर्सन ने बताया कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया।

बताया जा रहा है कि उर्वशी लगातार पंत से बात करने की कोशिश कर रहीं थी जिसके बाद क्रिकेटर ने यह कदम उठाया। बता दें, इससे पहले 2018 में उर्वशी का नाम भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से भी जुड़ा था और दोनों की पहली बार मीटिंग गौतम सिंघानिया की पार्टी में होने की बात भी सामने आई थी।

हालांकि, कुछ दिनों पहले ही जब पंड्या ने नताशा स्टेनकोविक से सगाई की तस्‍वीर शेयर की तो उर्वशी ने कपल को बधाई दी। हार्दिक के पोस्ट पर उर्वशी ने कॉमेंट किया, ‘सगाई की बहुत शुभकामनाएं। आपके रिश्ते में हमेशा प्यार और खुशहाली बनी रहे। सगाई पर मैं आप दोनों के सुखी दांपत्य और कभी न खत्म होने वाले प्यार की कामना करती हूं।’

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *