सबसे तेज 11 हजारी, पॉन्टिंग-धोनी से आगे कोहली

पुणेभारत ने पुणे में खेले गए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में श्रीलंका को 78 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही कोहली ऐंड कंपनी ने साल की पहली सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। भारत ने इंदौर मुकाबला सात विकेट से जीता था, वहीं गुवाहाटी में पहला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया था।

टीम के कप्तान के लिए बतौर बल्लेबाज भी यह मुकाबला यादगार रहा। शुक्रवार को एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह कप्तान के रूप में सबसे तेज पूरे करने वाले खिलाड़ी बने। श्रीलंका के खिलाफ पुणे में टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में एक रन लेते ही वह इस सूची में शामिल हो गए।

देखें स्कोरकार्ड-
कोहली ने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोहली इस तरह से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बने। उनसे पहले भारत से ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है।

कोहली ने 196 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद पॉन्टिंग का नंबर आता है जिन्होंने 252 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 264 पारियों में कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11000 रन पूरे किए थे। बॉर्डर ने 316 और महेंद्र सिंह धोनी 324 पारियों में यहां पहुंचे।

पुणे में श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। केएल राहुल और शिखर धवन ने हाफ सेंचुरी लगाई। इसके अलावा विराट कोहली, मनीष पांडे और शार्दुल ठाकुर ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। भारत ने 6 विकेट पर 201 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.5 ओवर में 123 रनों पर आउट हो गई।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *