सारा अली खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने के लिए बेकरार हैं कार्तिक आर्यन!

जबसे ने यह बात बोली है कि उनका क्रश हैं तबसे फैंस की नजर उन्हीं पर टिकी है। लोग दोनों को साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सारा ने चैट शो में अपने दिल की बात कही उसी वक्त फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने दोनों को अपनी अगली फिल्म में कास्ट कर लिया। वैसे फिल्म से जुड़ा कोई नया अपडेट नहीं है लेकिन कार्तिक ने हाल ही में इम्तियाज के साथ काम करने और सारा के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने पर बात की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक ने कहा कि सारा ने जब करण जौहर के चैट शो पर यह कन्फेस किया था कि उन्हें कार्तिक पर क्रश है वह तबसे सारा को अपने साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

कार्तिक ने यह भी बताया कि फैंस भी उन दोनों को साथ देखने के काफी उतावले हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे उन्हें निराश नहीं करेंगे।

उन्होंने दोनों को कपल बताने वालों के बारे में भी बात की और बताया कि लोगों ने फिल्म देखने से पहले ही उन्हें कपल बना दिया, ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बहुत खुश हैं और पूरी कोशिश की है कि फैंस निराश न हों।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *