नगर निगम जोन क्रमांक 08 अंतर्गत आने वाले 9 वार्डो से 3 दिनों में कुल 340 बोरी प्लास्टिक, झिल्ली,पन्नी कलेक्शन किया गया जोन आयुक्त श्री प्रवीण सिंह गहलोत के नेतृत्व में निगम प्रशासन के जोन स्वास्थ्य अधिकारी, सभी उप-अभियंता,सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता, अधिकारी तथा कर्मचारियों द्वारा लगातार साफ-सफाई करवाया जा रहा है श्री गहलोत जी से बातचीत के दौरान उनसे जानकारी ली गई कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की क्या – क्या तैयारियाँ की जा रही है तो उन्होंने ने बताया कि सभी व्यवसायिक दुकानों में गिला कचरा, सुखा कचरा के लिए 2 डिब्बा रखवाया जा रहा है और नालियों, खुली प्लाटो से कचरे के ढेर को साफ-सफाई करवाया जा रहा है
कचरा फैलाने वाले लोगों एवं दुकानदारों पर कार्यवाही की जा रही है। जोन क्रमांक 08 में गंदगी करने वाले दुकानों पर जुर्माना लगातार चल रहा है और गंदगी फैलाने वाले दुकानों को जुर्माना कर साफ-सफाई रखने के लिए चेतावनी दी जा रही है। जोन आयुक्त के द्वारा स्वच्छता अभियान 2020 के चलते सभी वार्ड में साफ-सफाई का कार्य डोर टू डोर करवाया जा रहा है एवं रायपुर को नंबर 1 सीटी बनाने के लिए एक सफल प्रयास किया जा रहा है।


