चीन: नए न्यूमोनिया वायरस का खतरा मंडराया

पेइचिंगचीन में रहस्यमय ढंग से फैले न्यूमोनिया की वजह एक नए वायरस को मान रहा है। इसके कारण अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। संक्रमण की पुष्टि वुहान में 31 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के फिर से फैलने का डर पैदा हो गया है।

एक दशक पहले भी चीन में फैला था यह वायरस
सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने गुरुवार को प्रयोगशाला के परिणामों के आधार पर कहा कि विशेषज्ञों का शुरुआती तौर पर यह मानना है कि इस बीमारी के पीछे एक नया वायरस है। चीन ने रविवार को एक बयान जारी करके एसएआरएस की आशंका से इनकार कर दिया था। बता दें कि एक दशक से भी पहले इस वायरस की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *