
कहा जा रहा है कि एक महीने पहले ही इम्तियाज ने स्क्रिप्ट के साथ आयुष्मान से संपर्क किया गया था। आयुष्मान के अलावा कार्तिक आर्यन को भी इस भूमिका का प्रबल दावेदार मना जा रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐक्टर अपनी अगली फिल्मों ‘गुलाबो सीताबो’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ के बाद काम से चार महीने का ब्रेक लेने की योजना बना रहे हैं और इसी कारण से उन्होंने इम्तियाज के ऑफर को ठुकराया है।
पढ़ें:
बता दें कि अमर सिंह चमकिला एक लोकप्रिय पंजाबी गायक, गीतकार, और संगीतकार थे। उन्होंने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स, जवानी आने, शराब पीने, नशीली दवाओं के सेवन और समाज में पितृसत्ता के बारे में गीत लिखे थे, जिसके कारण वह काफी विवादों में रहते थे। चमकीला अपने समय में बहुत लोकप्रिय लेकिन कई लोग उनके गीतों को अश्लील और असभ्य मानते थे। सिंगर तब सिर्फ 28 साल के थे, तब पत्नी के साथ उनकी हत्या कर दी गई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही आयुष्मान फिल्म ‘बाला’ में नजर आए थे। अब जल्द ही आयुष्मान ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह एक आदमी के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘गुलाबो सीताबो’ के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए भी दिखाई देंगे। दूसरी ओर, इम्तियाज अपनी अगली ’आज कल’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें सारा अली खान और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल वेलंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी।
Source: Bollywood

