देखें: 'पार्टी ऐनिमल' क्रिस गेल का पब में हॉट डांस

नई दिल्लीवेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज के 3 विडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इन विडियोज में कैरेबियाई बल्लेबाज हॉट डांसरों के साथ पब में झूमते और मस्ती करते देखा जा सकता है। फिलहाल इंटरनैशनल क्रिकेट से छुट्टी पर चल रहे गेल ने खुद ये तीनों विडियो अपने ऑफिशल ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए हैं। विडियो किसी पब की है, जिसमें क्रिस गेल के साथ कई डांसर भी दिख रही हैं।

फैन्स बोले- पार्टी ऐनिमल
गेल के इस पोस्ट पर उनके फैन्स की खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कुछ फैन्स ने उन्हें पार्टी ऐनिमल बताया है तो कुछ ने यह जानने की कोशिश की है कि आखिर वह इस वक्त कहां हैं और ये विडियो कहां के हैं? इस पर कुछ ने बताया कि ये विडियो बांग्लादेश की राजधानी ढांका की हैं, जहां यह तूफानी ओपनर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा हुआ है। हालांकि, कुछ ने इन्हें जमैका का बताया है।

पहले भी करते रहे हैं ऐसे विडियोज शेयरखैर, यह पहला मौका नहीं है जब गेल इस तरह सेक्सी अंदाज में डांसरों के साथ दिखाई दिए हैं और अपने डांस से सभी का मनोरंजन किया है। अपने प्लेबॉय इमेज के लिए जाने जाने वाले गेल अक्सर इस तरह के विडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि गेल बीपीएल में चटग्राम चैलेंजर्स टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने 7 जनवरी को यहां पहला मैच खेला था। राजशाही रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने महज 10 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौका की मदद से 23 रन की पारी खेली थी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *