
पिछले साल बासेल में विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली 24 वर्षीय सिंधु अब क्वॉर्टर फाइनल में दुनिया की नंबर एक चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताई जु यिंग और सातवीं वरीय दक्षिण कोरियाई सुंग जि हुन के बीच होने वलो मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी। लंदन ओलिंपिक कांस्य पदकधारी और गैर वरीय साइना ने दक्षिण कोरिया की आन से यंग को 39 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-23, 21-12 से शिकस्त देकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
यह दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी पर साइना की पहली जीत है जिन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में इस भारतीय खिलाड़ी को मात दी थी। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन का सामना क्वॉर्टर फाइनल में ओलिंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन से होगा। पुरूष एकल में समीर वर्मा दूसरे दौर में ही बाहर हो गये। उन्हें मलयेशिया के ली जि जिया ने 21-19 22-20 से शिकस्त दी।
Source: Sports

