सेरेना ऑकलैंड क्लासिक के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं

ऑकलैंडअमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन क्रिस्टिना मैकहेल को हराकर डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित की। सेरेना की निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन में 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने पर लगी हैं जिसकी तैयारियों में वह जुटी हुई हैं।

शीर्ष वरीय खिलाड़ी ने दो घंटे में मैकहेल को 3-6, 6-2, 6-3 से मात दी और अब क्वॉर्टर फाइनल में जर्मनी की लौरा सिगेमुंड के सामने होंगी जिन्होंने दूसरे दौर में युवा खिलाड़ी कोको गॉफ को 5-7, 6-2, 6-3 से पराजित किया।

पढ़ें,

गत चैंपियन जूलिया जॉर्जेस ने भी जिल टेचमान पर 6-3, 6-2 की जीत से अंतिम-8 में जगह बनाई। अब वह शुक्रवार को कैरोलिन वोज्नियाकी के सामने होंगी जिन्होंने 2017 ऑकलैंड ओपन की चैंपियन लॉरेन डेविस को 6-1, 4-6, 6-4 से शिकस्त दी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *