नीसा और युग के जन्म के पहले काजोल को दो बार हुआ मिसकैरेज

एक बच्चे के जन्म देना किसी भी औरत के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। बॉलिवुड की बेहतरीन ऐक्ट्रेस को यह खुशी दो बार हासिल हुई। लेकिन कई लोगों को नहीं पता कि उनके लिए यह इतना आसान नहीं था।

देवगन फैमिली में इस वक्त चार सदस्य हैं, अजय, काजोल, उनकी बेटी नीसा और युग। उनकी बेटी नीसा के जन्म के पहले उन्हें दो बार मिसकैरेज फेस करना पड़ा। ह्यमून्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ने उन्होंने यह बात बताई। उन्होंने बताया कि अजय देवगन से शादी के बाद उन्होंने बच्चों की प्लानिंग की।

कभी खुशी कभी गम के वक्त वह प्रेग्नेंट थीं लेकिन मिसकैरेज हो गया। वह हॉस्पिटल में थीं। फिल्म काफी अच्छी चली लेकिन उनके लिए यह अच्छा समय नहीं था। इसके बाद एक और बार उनका मिसकैरेज हुआ जो काफी टफ था। लेकिन आखिरकार नीसा और युग के साथ उनकी फैमिली कम्प्लीट हुई।

बता दें कि काजोल और अजय देवगन 11 साल बाद तान्हाजी में एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले वे 2008 में रिलीज हुई फिल्म यू मी और हम में दिखाई दिए थे।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *