मलयेशिया मास्टर्स: साइना-सिंधु दूसरे दौर में, प्रणीत और श्रीकांत हारे

कुआलालंपुरभारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ियों और साइना नेहवाल ने बुधवार को आसान जीत के साथ मलयेशिया मास्टर्स के महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी और किदांबी को पुरुष एकल के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा।

विश्व चैंपियन और छठी वरीय सिंधु ने पहले दौर में रूस की येवगेनिया कोसेत्सकाया को सिर्फ 35 मिनट में 21-15, 21-13 से हराया। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने बेल्जियम की लियाने टेन को सिर्फ 36 मिनट में 21-15 21-17 से हराया। ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थीं। सिंधु और साइना दोनों पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थी और कई टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गईं थीं।

इससे पहले प्रणीत को इस सुपर 500 टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके के खिलाफ 11-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। श्रीकांत को दूसरे वरीय चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के खिलाफ सिर्फ 30 मिनट में 17-21 5-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *