ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीरों में भी नोरा फतेही लग रहीं सुपर गॉरजस

नोरा फतेही की पॉप्युलैरिटी हर दिन बढ़ रही है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। ये सारे फैन्स नोरा के डांस के साथ ही उनकी ब्यूटी के भी दीवाने हैं। यही वजह है कि ऐक्ट्रेस भी लगभग रोज ही अपनी नई और खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। लेटेस्ट फोटोज में भी वह हमेशा की तरह कमाल की नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर नोरा ने ब्लैक ऐंड वाइट फोटोज शेयर किए हैं जिनमें वह लेदर पैंट्स-शर्ट और बूट्स के साथ ट्रेंच कोट पहनी दिख रही हैं। वह गले और कान में ट्रेंडी जूलरी पहनी नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बरबेरी का पर्स कैरी किया था। फोटोज में वह किसी मॉडल की तरह अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं, जिस पर फैन फिदा हो रहे हैं।

फैन्स ने नोरा को ‘खूबसूरत’, ‘हॉट’ और ‘गॉरजस’ बताते हुए उनके लिए तारीफों भरे कॉमेंट किए हैं। वहीं कुछ ने किस और हार्ट इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स जाहिर किए हैं।

बता दें कि, नोरा जल्द ही फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में नजर आने वाली हैं। इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। मूवी 24 जनवरी को रिलीज की जानी है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *