ऐक्टर मिलिंद सोमन ने कुछ यूं जाहिर किया प्यार कि पत्नी बोली 'I Love You'

अपनी तस्वीरों और विडियोज से लोगों को कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। इस बार भी मिलिंद ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया और उस पर अंकिता का जो रिऐक्शन आया वह इस कपल की क्यूटनेस और प्यार को दिखाता है।

ऐक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह और अंकिता एक-दूसरे को प्यार से गले लगाते दिख रहे हैं। वहीं उन पर फूल के पैटर्न्स की लाइट पड़ रही है जो ओवरऑल मूड को और भी ज्यादा रोमांटिक बनाती दिखी।

मिलिंद ने विडियो के साथ कैप्शन लिखते हुए जाहिर किया कि इस क्लिप में जो दिखाई दे रहा है वह अपनी पत्नी के लिए बिल्कुल वैसा ही फील करते हैं। उनका यह प्यारा सा कैप्शन पढ़ अंकिता ने भी कॉमेंट किया और अपने पति को ‘आई लव यू’ कहा। वैसे दोनों का प्यार देख फैन्स भी उनके बीच की केमिस्ट्री को लाइक करते दिखे।

बता दें कि, डेट करने के बाद मिलिंद और अंकिता ने 2018 में शादी की थी। दोनों की उम्र में करीब 26 साल का अंतर है जिसे लेकर कई सवाल भी उठे थे। यहां तक कि लोगों ने मजाक बनाते हुए मीम्स तक बना डाले थे। लेकिन इन नेगेटिव फीलिंग्स का कभी भी इस प्यारे कपल और उनके प्यार पर असर नहीं पड़ा।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *