बिपाशा बसु के बर्थडे पर कुछ इस तरह सजाया गया था उनका मालदीव वाला बेडरूम

बिपाशा बसु अपनी 41वां बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए मालदीव पहुंचीं और विडियो शेयर कर उन्हें अपने कमरे का लुक अपने फैन्स को दिखाया है। पति करण सिंह ग्रेवर के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए वह मालदीव पहुंचीं, जहां उनके कमरे में बलून्स, केक, फूल और ढेर सारे सरप्राइज़ पहले से ही मौजूद थे।

करण और बिपाशा पहले भी #MonkeyLove से अपने रिलेशनशिप को बयां कर चुके हैं और यहां भी फूलों से बेड पर Monkey Love लिखा नजर आ रहा था। बिपाशा ने इस कमरे की खूबसूरती दिखाने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया है।

इसके अलावा बिपाशा ने इस शानदार हॉलिडे और बेहतरीन बर्थडे के लिए अपने पति करण को थैंक्स कहा है। बता दें कि बिपाशा और करण न्यू इयर पर मालदीव पहुंचे थे और बिपाशा के बर्थडे के लिए उन्होंने अपना यह हॉलिडे एक्सटेंड कर लिया था।

बता दें कि करण ने भी बिपाशा को विश करते हुए एक प्यारा सा पोस्ट किया था। इससे पहले बिपाशा इस हॉलिडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुकी हैं , जिनमें बिकीनी में नजर आई हैं ऐक्ट्रेस। बता दें कि बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी रचाई।

इससे पहले साल 2015 में दोनों फिल्म ‘अलोन’ में साथ नजर आए थे। बता दें कि करण की बिपाशा के साथ तीसरी शादी है। इससे पहले साल 2008 में उन्होंने श्रद्धा निगम से शादी रचाई थी, जो ज्यादा नहीं चला और साल 2009 में खत्म हो गया। इसके बाद उनकी लाइफ में पत्नी बनकर आईं जेनिफर विंगेट। साल 2012 में इनकी शादी हुई और यह शादी दो साल ही चल पाई। साल 2014 में उनका ब्रेकअप हो गया।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *