
लुईस के पास अपना तीसरा एकदिवसीय शतक जड़ने का मौका था। स्कोर बराबर हो चुके थे और लुईस को शतक के लिए पांच रन की जरूरत थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बैरी मैकार्थी की गेंद को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारा लेकिन चार रन ही जुटा सके। आयरलैंड की ओर से आफ स्पिनर सिमी सिंह ने 44 रन देकर दो विकेट चटकाए।
इससे पहले तेज गेंदबाज (32 रन पर चार विकेट), हेडन वाल्श (30 रन पर दो विकेट) और शेल्डन कॉटरेल (39 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने आयरलैंड की टीम 47वें ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर आयरलैंड के शीर्ष स्कोरर रहे। उन्होंने 31 रन बनाए। आयरलैंड के आठ बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में सफल रहे लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
टकर और मार्क एडेयर (29) ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़कर टीम का स्कोर 150 रन पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। श्रृंखला का दूसरा मैच गुरुवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
Source: Sports

