भारत से सीरीज से पहले न्यू जीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी बाहर

ऑकलैंडन्यू जीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ और विकेटकीपर बल्लेबाज का भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेलना संदिग्ध है। इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज के दौरान फ्रैक्चर हुए हैं। दूसरे टेस्ट के दौरान बोल्ट के दायें हाथ में फ्रैक्चर हुआ था जब उन्हें मिशेल स्टार्क की गेंद लगी थी।

कोच गैरी स्टीड ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलना तय नहीं है। स्टीड ने बुधवार को बयान में कहा, ‘दाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण बोल्ट अभी आराम कर रहा है और वह इस हफ्ते गेंदबाजी शुरू करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इस महीने भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उसका उपलब्ध होना तय नहीं है और अगले कुछ हफ्तों में हम उस पर करीबी नजर रखेंगे।’

सिडनी में तीसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मार्नस लाबुशाने का कैच पकड़ते हुए 27 साल के लाथम के दायें हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर हो गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘एक्स-रे में टॉम लाथम की अंगुली में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। दायें हाथ की छोटी अंगुली में फ्रैक्चर के बाद उसे लगभग चार हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की जरूरत है।’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 के क्लीनस्वीप के बाद न्यू जीलैंड को इस महीने भारत की मेजबानी करनी है। भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत ऑकलैंड में 24 जनवरी को होगी जबकि इसके बाद तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट खेले जाएंगे। लाथम और बोल्ट के अलावा तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन और मैट हेनरी भी चोटिल हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *