प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं दीपिका पादुकोण

अपने करियर की ऊंचाइयों पर हैं और 2020 में छपाक के साथ प्रड्यूसर के नए रोल में आ रही हैं। दीपिका के पास इस वक्त काफी इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्ट्स हैं। जिसमें उनका नेक्स्ट प्रॉडक्शन महाभारत और शकुन बत्रा का अगला प्रॉजेक्ट भी शामिल है। उनसे हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फैमिली प्लानिंग पर भी सवाल किया गया।

दीपिका के लिए प्रेग्नेंसी की खबर नई नहीं है, वह बता चुकी हैं कि वह और रणवीर साथ में फैसला लेंगे क्योंकि उनका मानना है कि पैरंटिंग किसी एक इंसान की जिम्मेदारी नहीं।

हालांकि फिर भी वह यह बताने से नहीं चूकीं कि वह बच्चों में डिसिप्लिन रखेंगी और रणवीर सॉफ्ट रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें भरोसा है कि बड़े होकर बच्चे उनके जीवन की सीख की कद्र करेंगे। पैरंटिंग ड्यूटीज के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया कि भले ही किसी को पहले से कितने भी टिप्स दिए जाएं लेकिन इंसान वक्त आने पर ही सीखता जाता है।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *